डॉ. किरोड़ी लाल मीणा: राजस्थान के गरीबों के मसीहा का राजनीतिक जीवन और उपलब्धियां

आजादी के बाद से यूँ तो कई नेता हुए लेकिंन गरीबों की आवाज बनकर उभरने वाला मसीहा एक नेता ऐसा उभरा जिसकी किसी शब्दो में तुलना नहीं की जा सकती। जी हा. आज हम बात करने जा रहे है। डॉ.किरोड़ी लाल मीणा की जिन्होंने दलितों,पिछड़ो की सदैव आवाज उठाई और उनके मान-सम्मान के लिए कभी पीछे नहीं हटे।आईये एक नजर डालते है उनके जीवन से जुडी कुछ खास बातों पर जो आपको जानना जरूरी है।
डॉ.किरोड़ी लाल मीणा का जन्म 3 नवंबर, 1951 को राजस्थान के दौसा जिले के एक सामान्य किसान परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम मनोहर लाल मीणा और माता का नाम फूला देवी था। उनके पिता पेशे से एक किसान थे। उनकी पत्नी का नाम गोलमा देवी है, उनकी पत्नी सक्रिय राजनीति में है,और समय- समय पर डॉ सहाब के साथ कई राजनितिक विषयों पर साथ खड़ी रहती है। वह दो बार राजस्थान में विधायक भी चुन कर आ चुकी है। एक बार कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार में मंत्री भी बन चुकी है मगर बाद में विचारधारओं के मुद्दे पर उन्होंने मंत्री पद छोड़ दिया। साल 2008 में गोलमा देवी दौसा जिले के महुआ सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा और बाद में मंत्री बनी। राज्य में हुए 2013 चुनाव में भी उन्होंने जीत दर्ज की। किरोड़ी लाल मीणा हिन्दू है वह जाति से मीणा है। मीणा जी का राजनैतिक जीवन महवा तहसील के साँथा गाँव से माना जाता है।
Also Read:-
किरोड़ी लाल मीणा की जीवनी (Kirodi Lal Meena Biography )
प्रकार | विवरण |
---|---|
नाम | किरोड़ी लाल मीणा |
उम्र | 71 साल |
जन्म तारीख | 3 नवंबर 1951 |
जन्म स्थान | दौसा, राजस्थान, भारत |
शिक्षा | एमबीबीएस |
कॉलेज | सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर (राजस्थान) |
वर्तमान पद | विधायक सवाईमाधोपुर (बीजेपी ) सरकार में कैबिनेट मंत्री |
व्यवसाय | डॉक्टर और राजनेता |
राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
पिता का नाम | श्री मनोहरलाल मीणा |
माता का नाम | श्रीमती फूला देवी |
पत्नी का नाम | गोलमा देवी मीना |
स्थाई पता | ग्राम-खोहरा मुल्ला, पोस्ट – बड़ाजुर्ग, तहसील – महवा, जिला दौसा, जयपुर. 322240 |
वर्तमान पता | जयपुर |
फोन नंबर | 9013180073,9414077707 |
मोबाइल नंबर | 0141-2373047 |
ईमेल | [email protected] |
Also Read:-
राजस्थान लोकसभा चुनाव 2024: जयपुर ग्रामीण सीट पर राव राजेंद्र सिंह का दावा और जातीय समीकरण का प्रभाव
किरोड़ी लाल मीणा की शिक्षा (Kirodi Lal Meena Education)
किरोड़ी लाल मीणा की प्रारंभिक शिक्षा अपने गांव में ही हुई। उसके बाद वह आगे की पढाई के लिए बीकानेर चले गए। उन्होंने साल 1977 में सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर (राजस्थान) से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की। बाद में उन्होंने अपने राजनितिक जीवन के साथ – साथ राजस्थान यूनिवर्सिटी से वकालात की पढाई की।
मेडिकल के स्टूडेंट रहें श्री मीणा शुरूआती दिनों में दो वर्ष तक मेडिकल प्रैक्टिस भी कर चुके है। मगर बाद में वह डॉक्टरी छोड़कर सक्रिय राजनीति में आ गए।
किरोड़ी लाल मीणा का शुरूआती जीवन (Kirodi Lal Meena Early Life)
किरोड़ी लाल मीणा मध्यमवर्गीय किसान परिवार से आते है और उनका आरम्भिक जीवन गांव देहात के माहौल में गुजरा है। किशोर अवस्था से ही वह लोगो की आवाज बन गए थे और युवा होने तक वह एक क्षेत्रीय नेता के रूप में विख्यात हो गए थे। विद्यार्थी जीवन में उन्होंने छात्र राजनीति में हिस्सा लिया और कई आंदोलन में भाग लिया। उनके इन्ही गुणों ने उनको आगे बढ़ाया।
एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में उन्होंने बताया था कि वह स्कूल की पढ़ाई के दौरान ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आर एस एस) से जुड़ गए थे और वह अपने जीवन में उन्ही मूल्यों और आदर्शो का पालन किया करते है। सक्रिय राजनीति में आने से पहले वह संघ से जुड़कर अपनी बातो को जनता तक पहुंचाया। उन्होंने अनेक बार आंदोलन किया अनेक बार जेल गए हालांकि उनका जेल जाना किसी आपराधिक घटना के कारण नहीं हुआ बल्कि आंदोलन के नेतृत्व के कारण जेल जाना हुआ जो की समाज के कल्याण में उन्होंने कार्य किये।
किरोड़ी लाल मीणा का राजनीतिक करियर (Kirodi Lal Meena Political Career)
किरोड़ी लाल मीणा की यदि राजनैतिक यात्रा और उपलब्धि की बात करें तो यह साफ है कि मीणा राजस्थान की राजनीति में अपने आपको स्थापित करने व आगे बढ़ने के लिए चार दशक से भी अधिक समय से संघर्ष करते आ रहें है। लेकिन इससे पहले उनका जीवन संधर्ष से भरा रहा है।
किरोड़ी लाल मीणा का सक्रिय राजनीति में आना 1980 के दशक में हुआ था, हालांकि उससे पहले वह संघ से जुड़े हुए थे।
बताया जाता है उन्होंने 280 बार या तो आंदोलन का नेतृत्व किया या फिर उसमे शामिल हुए। उनके विरुद्ध 98 केस दर्ज किये गए आपातकाल के दौरान भी उन्हें मीसा के अंतर्गत 17 महीने तक जेल में डाल दिया गया था। उन्होंने जनता से संवाद के लिए पैदल यात्रा की, ट्रेन से यात्रा की जनता की, समस्या को उनके बीच जाकर समझा और उन्हें हल करने के लिए सरकारों पर दबाव बनाया। अब यही कारण है वह राजस्थान के जमीन से जुड़े नेता और गरीबों के मसीहा कहलाते है।
शुरूआती दिनों की राजनीति में वह भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्त्ता रहे। उन्होंने बीजेपी के टिकट पर जीत भी दर्ज की मगर 2008 में जब जनता के बीच उनकी राजनीतिक पकड़ शीर्ष पर थी तब वसुंधरा राजे से उनका राजनैतिक रिश्ते में खटास आ गई थी। परिणाम यह हुआ कि बीजेपी से उन्हें निष्काषित कर दिया गया बाद में वे पीए संगमा की पार्टी नेशनल्स पीपुल्स पार्टी का हिस्सा बन गए। राजस्थान में हुए 2013 के चुनाव में उन्होंने 150 उम्मीदवार खड़े किये थे। मगर उनमे से केवल चार ही जीत पाए। 10 वर्ष बाद 2018 में उनकी फिर से घर वापसी हुई और वह फिर से वापस बीजेपी ज्वाइन कर ली बीजेपी में आते ही पार्टी ने उन्हें राजस्थान से राज्य सभा सांसद बनाकर दिल्ली भेजा। और हाल ही के विधान सभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें सवाई माधोपुर से टिकिट देकर मैदान में उत्तरा और विजयी हुए। वर्तमान में बीजेपी सरकार से डॉ.किरोड़ी लाल मीणा कैबिनेट मंत्री है।
Advertisements
डॉ.किरोड़ी लाल मीणा के राजनितिक पदों पर रहे वह है:-
-2023 विधान सभा चुनाव सवाई माधोपुर से जितने के बाद अभी बीजेपी सरकार में पंचायती राज्य मंत्री है किरोड़ी लाल मीणा
-अप्रैल, 2018 -राजस्थान से राज्यसभा सांसद (वर्तमान)
-2013 – राजस्थान के लालसोट विधानसभा से विधायक निर्वाचित
-2009 – राजस्थान के दौसा लोकसभा सीट से निर्वाचित
-2003 – राजस्थान के सवाई माधोपुर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए।
-1998 – राजस्थान के सवाई माधोपुर लोकसभा सीट से निर्वाचित
-1998 – राजस्थान के बामनवास विधानसभा सीट से विधायक चुने गए।
-1995 – पहली बार राजस्थान विधानसभा में महुआ विधानसभा सीट से विधायक चुनकर गए।
किरोड़ी लाल मीणा की संपत्ति (Kirodi Lal Meena Net Worth)
-खेती वाली जमीन – 23,00,00,000 लाख रूपये
-गैर-खेती वाली जमीन – NIL
-कमर्शियल बिल्डिंग – NIL
-आवासीय भवन – 65,00,000 लाख रूपये
-बैंक डिपॉजिट एवं अन्य जमा –87,40,707 लाख रूपये
-कैश – 30,000 हजार रूपये
-बांड्स एवं शेयर – NIL
-ज्वेलरी – 4,80,000 लाख रूपये
-वाहन – 24,00,000 लाख रूपये
-अन्य सम्पत्ति – 40,000 हजार रूपये
-कुल संपत्ति – 2,10,86,768 (करोड़) रूपये