उन्नत भारत अभियान: गाँवों में शिक्षा और विकास की नई किरण, जानें योजना और उसके लाभ।




उन्नत भारत अभियान: गाँवों में शिक्षा और विकास की नई किरण, जानें योजना और उसके लाभ।

उन्नत भारत अभियान
भारत में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जाते है। 2024 के शिक्षा स्तर के आकड़ो पर एक नजर डाले तो 2024 में साक्षरता दर  85.95% है। कुल 4.74% की वृद्धि शिक्षा के स्तर में पिछले साल से हुई है हुई है। वही भारत में  -सर्वोच्च साक्षरता दर वाला राज्य केरल (99.31%) है। और सबसे कम साक्षरता दर वाला राज्य आंध्र प्रदेश (70.66%) है। भारत सरकार के द्वारा हर साल शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के नवीन प्रयास किए जा रहे है। आज हम बात करेंगे भारत सरकार की  उन्नत भारत अभियान योजना  की जो शिक्षा के स्तर को नवीन आयाम दे रही है। आईये जानते है इस योजना के क्या है लाभ।




भारत सरकार द्वारा गांवों – कस्बों ढाणियों का विकास करने के लिए शुरू की गई  उन्नत भारत अभियान योजना आज एक मील के पत्थर का काम कर रही है। इस योजना को 11 नवंबर 2014 को आरंभ किया गया था। उन्नत भारत अभियान के माध्यम से गांव में रहने वाले लोगों को उच्च शिक्षा प्रदान की करना ही पहली प्राथमिकता है। इस योजना के अंतर्गत उन गांवों को प्राथमिकता दी जाएगी जो अभी तक पिछड़े हुए हैं। इस योजना को आईआईटी दिल्ली द्वारा समन्वित किया गया है। इस योजना के अंतर्गत कम से कम गांव का समूह तैयार करके उन गांवों को शिक्षा संस्थानों के साथ जोड़ा जाएगा और उन गांव की आर्थिक तथा सामाजिक रूप से मदद की जाएगी।

उन्नत भारत अभियान के लक्ष्य:-

-उच्च शिक्षा संस्थानों के भीतर विकास के एजेंडे की समझ और राष्ट्रीय जरूरतों, विशेषकर ग्रामीण भारत की जरूरतों के लिए प्रासंगिक संस्थागत क्षमता और प्रशिक्षण का निर्माण करना।
-उच्च शिक्षा के आधार के रूप में क्षेत्रीय कार्य, हितधारकों की बातचीत और सामाजिक उद्देश्यों के लिए डिजाइन की आवश्यकता पर फिर से जोर देना।
-नए व्यवसायों को विकसित करने के केंद्र में कठोर रिपोर्टिंग और उपयोगी आउटपुट पर जोर देना।
-ग्रामीण भारत और क्षेत्रीय एजेंसियों को उच्च शिक्षा संस्थानों के पेशेवर संसाधनों तक पहुंच प्रदान करना, विशेष रूप से उन संस्थानों को जिन्होंने विज्ञान, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी और प्रबंधन के क्षेत्र में अकादमिक उत्कृष्टता हासिल की है।
-इस शोध के परिणामस्वरूप विकास परिणामों में सुधार करना। अनुसंधान के परिणामों को बनाए रखने और आत्मसात करने के लिए नए पेशे और नई प्रक्रियाएं विकसित करना।
-विज्ञान, समाज और पर्यावरण पर बड़े समुदाय के भीतर एक नई बातचीत को बढ़ावा देना और गरिमा और सामूहिक नियति की भावना विकसित करना।

उन्नत भारत अभियान योजना संस्करण:-

मानव संसाधन मंत्रालय ने 25 अप्रैल 2018 को उन्नत भारत अभियान का दूसरा संस्करण लॉन्च किया था। इस योजना के तहत, देश भर के 750 उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्र गांवों को गोद लिया। इस योजना के तहत कॉलेज और विश्वविद्यालय के छात्रों को भी शामिल किया गया। इस योजना के तहत कुल 748 संस्थान काम कर रहे हैं। जिसमें से स्टेप -1 में 143 संस्थान और 605 संस्थाओं ने भाग लिया, जिनमें से 313 तकनीकी संस्थान और 292 गैर-तकनीकी संस्थान कार्यरत है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा संचालित सभी उच्च शिक्षण संस्थानों और उन्नत भारत अभियान योजना के तहत सभी संस्थानों को निर्देश दिया है कि वे पिछड़े ग्राम पंचायतों और गांवों को अपने ध्यान में लें और अपने ज्ञान और विशेषज्ञता का उपयोग करके इस समस्या को दूर करें।




Unnat Bharat Abhiyan Yojana का उद्देश्य:-

जैसे की आप सभी लोग जानते है कि देश में बहुत से ऐसे गांव है जो आज भी विकसित नहीं है और शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े हुए है । इस समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने इस उन्नत भारत अभियान योजना को शुरू किया है।  इस योजना के माध्यम से ग्रामीणों को शिक्षा प्रदान करना और गांवों को विकसित करना है| विभिन्न प्रकार की तकनीकों का इस्तेमाल कर देश की प्रगति की चुनौतियों का समाधान करना है ।  इस Unnat Bharat Abhiyan Yojana के ज़रिये ग्रामीण क्षेत्रो  के नागरिको  को उन्नति की की और ले जाना। इसके लिए उच्च शिक्षा के संस्थाओ को शामिल किया है, जो आर्थिक और सामाजिक विकास में मदद कर सके। इस योजना के ज़रिये गावो के लोगो का विकास होगा।

Unnat Bharat Abhiyan के लाभ:-

-इस योजना का लाभ ग्रामीण क्षेत्रो के नागरिको को पहुंचाया जायेगा।
-Unnat Bharat Abhiyan Yojana अंतर्गत गाँवो में निवास करनें वाले लोग एवं उनके समुदायों को उच्च शिक्षण की सुविधा दी जाएगी | जिसके माध्यम से उन गाँवों में विकास किया जाएगा।
-उन्नत भारत अभियान/मिशन के तहत कम से कम गाँवो का समूह तैयार करके उन गाँवों को शिक्षा संस्थानो के साथ जोड़ा जाएगा।
-Unnat Bharat Abhiyan में गांव के विकास के लिए शैक्षिक संस्थानों, अनुसंधान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार और स्थानीय समुदाय  के लोग शामिल होकर इसका लाभ उठा सकते है।
-इस योजना के तहत पूरे देश के 750 उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्र गांवों को गोद लेने का काम करेंगे |
-इन संस्थानों का चयन दूसरे चरण में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा के बाद किया गया है| इन 840 संस्थानों में 521 तकनीकी संस्थान और 319 गैर-तकनीकी संस्थान शामिल हैं।

Unnat Bharat Abhiyan के दस्तावेज़ (पात्रता )

-इस योजना का लाभ ग्रामीण क्षेत्रो के लोगो को प्रदान किया जायेगा।
-डीसी को पत्र
-संस्थागत बैंक विवरण / जनादेश प्रपत्र
-मान्य AISHE कोड।
-समन्वयक और सूचना संस्थान के प्रमुख।
-मान्य ईमेल आईडी और संपर्क नंबर।
-ग्रामीणों की संख्या और नाम को अपनाने का प्रस्ताव।

उन्नत भारत अभियान योजना का ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें?

ग्रामीण क्षेत्र के इच्छुक लाभार्थी जो उन्नत भारत अभियान योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें नीचे दी गई विधि का पालन करना चाहिए। वे नीचे दिए गए गाइड लाइन को पढ़े।
-सबसे पहले आवेदक को योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। -आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
-इस होम पेज पर आपको JOIN UBA का विकल्प दिखाई देगा।
-आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
-विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
-यहां एक पॉपअप पेज भी खुलेगा जिसमें रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता बताई गई है और -प्रोसीड पर क्लिक करने पर एक नया पेज खुलेगा।
-इस पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा.
-आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि भरनी होगी।
-सभी जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
-इस फॉर्म को भरने के बाद सभी संस्थानों को लॉगिन आईडी और पासवर्ड दिया जाएगा जिसके माध्यम से आप योजना की अधिकृत साइट पर जाकर पीआई लॉगिन या एसईजी लॉगिन कर सकते हैं।




भाग लेने वाले संस्थानों की सूची कैसे देखें?

-सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
-आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
-इस होम पेज पर आपको PROGRESS के सेक्शन से प्रतिभागी संस्थान के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
-विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
-इस पेज पर आपको राज्य, जिला, गांव, ऑर्डर बाय, सॉर्टिंग आदि का चयन करना होगा।
-इसके बाद आपको अप्लाई फिल्टर बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद भाग लेने वाले संस्थानों की सूची सामने आ जाएगी।

विषय विशेषज्ञ समूह लॉगिन करने की प्रक्रिया:-

-सबसे पहले आपको उन्नत भारत अभियान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
-अब आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
-होम पेज पर आपको SEG टैब पर क्लिक करना होगा।
-अब आपको सब्जेक्ट एक्सपर्ट ग्रुप लॉगिन के लिंक पर क्लिक करना होगा।
-इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
-अब आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
-इस प्रकार आप लॉग इन कर पाएंगे।

क्षेत्रीय समन्वय संस्थान लॉगिन प्रक्रिया:-

सबसे पहले आपको उन्नत भारत अभियान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
अब आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
होम पेज पर आपको आरसीआई टैब पर क्लिक करना होगा।
अब आपको क्षेत्रीय समन्वय संस्थान लॉगिन के लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपना यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
अब आपको साइन इन बटन पर क्लिक करना होगा।
इस प्रकार आप लॉगइन कर पाएंगे।

भाग लेने वाले संस्थान की लॉगिन प्रक्रिया:-

-सबसे पहले आपको उन्नत भारत अभियान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
-अब आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
-होम पेज पर आपको पीआई टैब पर क्लिक करना होगा।
-इसके बाद आपको पार्टिसिपेटिंग इंस्टीट्यूट लॉगिन के लिंक पर क्लिक करना होगा।
-अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
-अब आपको लॉगिन बटन पर क्लिक करना होगा।
-इस प्रकार आप लॉगइन कर पाएंगे।




Leave a Comment

Index
Floating Icons