बिहार लोकसभा चुनाव 2024: तारीख, सीटें, महत्वपूर्ण घटनाएं और चुनावी रणनीति l बिहार के चुनावी माहौल का मिजाज




बिहार लोकसभा चुनाव 2024: तारीख, सीटें, महत्वपूर्ण घटनाएं और चुनावी रणनीति l बिहार के चुनावी माहौल का मिजाज

बिहार लोकसभा चुनाव 2024
बिहार लोकसभा चुनाव हर बार की तरह पूरे भारत की नजर हर सीट पर रहती है। यहाँ के लोकसभा चुनाव में बड़ी बात ये है की यहाँ कभी मोदी की लहर नहीं चली। बिहार में चाहे हम विधान सभा चुनाव की बात करे या लोकसभा की यहाँ अक्सर एक पार्टी से दूसरी पार्टी को लेकर गठबंधन की सरकार चलती आ रही है। वर्तमान लोकसभा चुनाव में भी कई सीटों पर रस्सा कस्सी चल रही है। और कई सीटों पर आज जो सस्पेंश बना हुआ था। वह खत्म हुआ है। तो आईये जानती है बिहार लोकसभा चुनाव का क्या है मिजाज।


बिहार में लोकसभा चुनाव के चरणों की विवरण:-

Phase Date Number of Seats
Phase 1 April 19 4
Phase 2 April 26 5
Phase 3 May 7 5
Phase 4 May 13 5
Phase 5 May 20 5
Phase 6 May 25 8
Phase 7 June 1 8
बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से पहले फेज ( 19 अप्रैल ) में 4 सीटों पर चुनाव वोट डाले जाएंगे। दूसरा फेज ( 26 अप्रैल ) 5 सीट, तीसरा चरण ( 7 मई ) 5 सीट, चौथा चरण ( 13 मई ) 5 सीट, पांचवां सीट ( 20 मई ) 5 सीट, छठा चरण ( 25 मई ) 8 सीट और सातवे चरण ( 1 जून ) को 8 सीटों पर वोटिंग होगी।
बता दें कि चुनाव आयोग काफी पहले से ही चुनाव की तैयारी कर रहा था। सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के चुनाव आयुक्त से बात की थी। इस बाबत उन्हें तैयारी करने के लिए बहुत पहले ही कह दिया था। इतना ही नहीं, आयोग लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति की भी जांच की थी।



बिहार में मतदाताओं की संख्या:-

बिहार निर्वाचन आयोग के अनुसार, प्रदेश में कुल 7 करोड़ 64 लाख मतदाता हैं। इनमें से 29 लाख पुरुष मतदाता और 3 करोड़ 64 लाख महिला मतदाता हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में 9.26 लाख युवा मतदाता पहली बार मतदान करेंगे।
इंडिया ब्लॉक ने शुक्रवार को 19 अप्रैल, 2024 से शुरू होने वाले आगामी लोकसभा चुनावों के लिए बिहार में सीट बंटवारे की घोषणा की। वही राजद को 26 सीटें दी गई हैं। इस बीच, कांग्रेस और वामपंथी गुट को क्रमशः नौ और पाँच सीटें मिलीं। इंडिया ब्लॉक ने राजद मुख्यालय में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन बुलाया था जहां तेजस्वी यादव, जो विधानसभा में विपक्ष के नेता भी हैं, उन्होंने आज आधिकारिक तौर पर घोषणा की..40 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की संख्या और नामों की घोषणा की।
पिछले तीन दिनों से नई दिल्ली में राजद और कांग्रेस नेताओं के बीच बातचीत चल रही थी और आखिरकार इसका समाधान निकल गया हैl
18 मार्च को, सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में सीटों के बंटवारे की घोषणा की थी, जिसमें भाजपा 17 सीटों पर और जेडीयू 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जीतन राम मांझी के नेतृत्व वाला हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (एचएएम) ) और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) पांच सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

कांग्रेस की परंपरागत सीट पर राजद ने खड़ा कर रही उम्मीदवार:-

दरअसल, महागठबंधन में कुछ सीटों पर टकराव की स्थिति पिछले कुछ दिनों से बन रही है। वहीं पहले चरण की चार सीट (औरंगाबाद, नवादा, गया और जमुई) पर राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया। इन चार में एक भी सीट कांग्रेस के खाते में नहीं गई। औरंगाबाद से अभय कुशवाहा, गया से कुमार सर्वजीत, नवादा से श्रवण कुमार और जमुई से अर्चना रविदास को राजद ने पहले ही सिंबल दे दिया। औरंगाबाद सीट पर कांग्रेस के वरीय नेता निखिल कुमार पहले से ही अपना दावा ठोक रहे थे। इतना ही नहीं कांग्रेस की परंपरागत सीट रही पूर्णिया से भी राजद ने बीमा भारती को सिंबल दे दिया। बीमा भारती भी यहां से चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी है। जबकि कांग्रेस नेता पप्पू यादव पहले से ही पूर्णिया से चुनाव लड़ने का दावा करते रहे हैं।
पटना में इंडिया एलायंस यानी महागठबंधन में सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया गया। इसमें से कांग्रेस को वैसी सीटें मिली हैं जो उसके मनमुताबिक नहीं कही जा सकतीं। खैर, इस सीट बंटवारे का ऐलान राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस सीट बंटवारे में पाटलिपुत्र समेत 26 सीटें राजद ने अपने पास रखी हैं, जबकि पटना साहिब समेत 9 सीटें कांग्रेस को दी गई हैं। वहीं पांच सीटों का बंटवारा लेफ्ट पार्टियों के बीच किया गया है।
राजद ने अपने पास रखीं ये 26 सीटें:-
1-गया
2-नवादा
3-जहानाबाद
4-औरंगाबाद
5-बक्सर
6-पाटलिपुत्र
7-मुंगेर
8-जमुई
9-बांका
10-वाल्मीकि नगर
11-पूर्वी चंपारण
12-शिवहर
13-सीतामढ़ी
14-वैशाली
15-सारण
16-सिवान
17-गोपालगंज
18-उजियारपुर
19-दरभंगा
20-मधुबनी
21-झंझारपुर
22-सुपौल
23-मधेपुरा
24-पूर्णिया
25-अररिया
26-हाजीपुर



एक नजर बिहार के अंतिम लोकसभा चुआव पर :-

2019 के लोकसभा चुनावों में, एनडीए, जिसमें भाजपा, जद (यू) और एलजेपी शामिल थे, ने 40 में से 39 सीटें जीतकर 2019 के चुनावों में अपना दबदबा बनाया।
इसके विपरीत, राजद, कांग्रेस और रालोसपा के नेतृत्व वाला महागठबंधन केवल एक सीट हासिल करने में सफल रहा। भाजपा ने 24.1 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 17 सीटें जीतीं, जेडीयू ने 22.3 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 16 सीटें जीतीं और एलजेपी ने 8 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 6 सीटें जीतीं। कांग्रेस 7.9 प्रतिशत वोट शेयर के साथ केवल एक सीट सुरक्षित कर सकी।

लोकसभा चुनाव 2024: बिहार की 40 सीटों पर चुनाव:-

लोकसभा चुनाव 2024 ( फेज वाइज ) तारीख और सीट

फेज क्रमांक तारीख सीटें
पहला चरण 19 अप्रैल औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई
दूसरा चरण 26 अप्रैल किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर, बांका
तीसरा चरण 07 मई झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, खगड़िया
चौथा चरण 13 मई दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुंगेर
पांचवां चरण 20 मई सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण, हाजीपुर
छठा चरण 25 मई वाल्मीकिनगर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सिवान, महाराजगंज
सातवां चरण 1 जून नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकट, जहानाबाद



आचार संहिता लागू:-

तारीखों की ऐलान के साथ ही चुनाव आयोग ने आचार संहिता भी लागू कर दिया है। अब सभी राजनीतिक दलों को आचार संहिता का पालन करना होगा। आयोग ने चुनाव की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा, ताकि चुनावी प्रक्रिया पर किसी तरह के सवाल ना उठे।

Leave a Comment

Index
Floating Icons