राजस्थान लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम अब सामने आने लगे हैं क्योंकि वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। 2019 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने राजस्थान की 25 में से 24 सीटों पर जीत दर्ज कर अपना प्रभुत्व बनाए रखा था। इस बार भी बीजेपी एक मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है। कांग्रेस ने सीपीआई(M) के साथ सीकर और आरएलपी के साथ नागौर में गठबंधन किया है, जबकि भारत आदिवासी पार्टी (BAP) को बांसवाड़ा-डूंगरपुर में समर्थन दिया है। दूसरी ओर, बीजेपी सभी 25 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है।
प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों में कोटा, जालौर, सीकर, नागौर, चुरू, झुंझुनू, टोंक-सवाईमाधोपुर, बाड़मेर, बांसवाड़ा और जोधपुर शामिल हैं, जहां तीव्र प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने कहा कि वोटों की गिनती 29 निर्धारित केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच की जा रही है। कांग्रेस राज्य अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने 12 से 13 सीटों पर जीत का दावा किया है, जिनमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का गृह क्षेत्र भरतपुर भी शामिल है। बीजेपी ने समाजवादी पार्टी पर मतगणना के दौरान राज्य में दंगा फैलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
Rajasthan elects 13 of 543 Lok Sabha seats · Updated at 9:55 am IST
| Party | Seats Won | Seats Leading | 
|---|---|---|
| Indian National Congress | 8 | 7 | 
| Bharatiya Janata Party | 14 | 0 | 
| Others | 3 | 2 | 
Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024 Live Updates:-
11:45 AM (IST) • 04 Jun 2024
Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024 Live: अलवर हॉट सीट का क्या होगा परिणाम
Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024 Live: अलवर में भाजपा ने इस बार वरिष्ठ नेता भूपेंद्र यादव को मैदान में उतारा है तो उनके सामने कांग्रेस ने ललित यादव पर दांव खेला। अलवर सीट पर पिछली बार बाबा बालकनाथ ने जीत दर्ज की थी।
11:40 AM (IST) • 04 Jun 2024
Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024 Live: राजसमंद से कौन पहुंचेगा लोकसभा?
Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024 Live: राजसमंद में भाजपा ने महिला विश्वराज सिंह को उम्मीदवार बनाया है। वह उदयपुर राजघराने से संबंध रखती हैं। कांग्रेस ने इस सीट पर दामोदर गुर्जर को मौका दिया है। कुछ ही देर में यहां वोटों की गिनती शुरू होने वाली है। हम आपको पल-पल का अपडेट सबसे जल्दी और सबसे सटीक देने वाले हैं।
11:35 AM (IST) • 04 Jun 2024
Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024 Live: टोंक-सवाईमाधोपुर का सबसे पहले आएगा रिजल्ट
राजस्थान की 25 सीटों पर सुबह 8 बजे एक साथ काउंटिंग की शुरुआत होगी। सबसे पहले टोंक-सवाईमाधोपुर में गिनती पूरी होने की उम्मीद है।
11:30 AM (IST) • 04 Jun 2024
Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024 Live: नागौर से क्या फिर जीत पाएंगे हनुमान बेनीवाल
राजस्थान के नागौर सीट का मुकाबला भी बेहद दिलचस्प है। इस बार यहां पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा और हनुमान बेनीवाल (रालोपा प्रत्याशी) के बीच मुकाबला है। ज्योति मिर्धा इस बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।
11:25 AM (IST) • 04 Jun 2024
Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024 Live: राजस्थान में सभी सीटों पर वोटों की गिनती शुरू
राजस्थान में सभी 25 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। पहले पोस्टल बैलेट के मत गिने जा रहे हैं।
11:20 AM (IST) • 04 Jun 2024
Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024 Live: राजस्थान में 3 सीटों के रुझान आए, 2 पर भाजपा आगे
राजस्थान में 3 सीटों के रुझान आए। 2 सीटों पर भाजपा आगे है और 1 सीट पर कांग्रेस।
11:15 AM (IST) • 04 Jun 2024
Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024 Live: राजस्थान में 8 सीटों पर भाजपा आगे, 1 पर कांग्रेस
राजस्थान में 9 सीटों के रुझान आ गए हैं। 8 सीटों पर भाजपा आगे हैं, एक सीट पर इंडिया गठबंधन को बढ़त हासिल है। हालांकि, रुझान अभी बहुत शुरुआती हैं। पोस्टल बैलेट के मत गिने जा रहे हैं।
11:10 AM (IST) • 04 Jun 2024
Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024 Live: इन सीटों पर भाजपा आगे
Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024 Live: शुरुआती रुझानों में नागौर से भाजपा की ज्योति मिर्धा आगे चल रही हैं, हेमंत बेनीवाल पिछड़ते दिख रहे हैं। झालावाड़ से बीजेपी के दुष्यंत सिंह आगे चल रहे हैं। जोधपुर में भी भाजपा उम्मीदवार ने शुरुआत से बढ़त बना ली है।
10:56 AM (IST) • 04 Jun 2024
Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024 Live: 13 सीटों पर रुझान सामने आ गए हैं
राजस्थान में 13 सीटों पर रुझान सामने आ गए हैं। 11 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। कांग्रेस भी इस बार खाता खोल सकती है। पार्टी के उम्मीदवार 2 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
10:47 AM (IST) • 04 Jun 2024
Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024 Live: जयपुर से भाजपा आगे, राजसमंद से भी आया रुझान
जयपुर शहर से भाजपा की मंजू शर्मा आगे, राजसमंद से बीजेपी की महिमा कुमारी आगे चल रही हैं। अभी तक कुल 15 सीटों के रुझान आए हैं। भाजपा 13 सीटों पर आगे चल रही है। दो सीट पर कांग्रेस को बढ़त।
10:38 AM (IST) • 04 Jun 2024
Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024 Live: झुंझुनूं में कांग्रेस ने बनाई बढ़त
झुंझुनूं में कांग्रेस आगे चल रही है। अजमेर से बीजेपी के भागीरथ चौधरी ने बढ़त बना ली है। अजमेर से रामचंद्र चौधरी पिछड़ते दिख रहे हैं। उदयपुर से बीजेपी ने बढ़त हासिल की है। अलवर से भूपेंद्र यादव आगे चल रहे हैं।
10:29 AM (IST) • 04 Jun 2024
Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024 Live: 5 सीटों पर कांग्रेस आगे, बैभव गहलोत पिछड़े
जालौर सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत पीछे चल रहे हैं। हालांकि, झुंझुनूं से कांग्रेस के लिए राहत की खबर है। राजस्थान में अब तक कुल 5 सीटों पर कांग्रेस आगे है।
10:15 AM (IST) • 04 Jun 2024
Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024 Live: 5 सीटों पर कांग्रेस को बढ़त
राजस्थान में 22 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं। भाजपा 17 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने भी 5 सीटों पर बढ़त बना ली है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक कांग्रेस के लिए इस बार खुशखबरी है, क्योंकि पिछले दो लोकसभा चुनाव में प्रदेश में देश की सबसे पुरानी पार्टी का खाता भी नहीं खुला था।
10:05 AM (IST) • 04 Jun 2024
Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024 Live: राजस्थान में 20 सीट पर भाजपा आगे, 4 पर कांग्रेस
राजस्थान में भाजपा 20 सीटों पर आगे चल रही है। 4 पर कांग्रेस और एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे है। बाड़मेर सीट पर रविंद्र सिंह भाटी आगे चल रहे हैं।
09:56 AM (IST) • 04 Jun 2024
Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024 Live: भरतपुर, राजसमंद, जोधपुर और अलवर सीट का हाल
भरतपुर से संजना जाटव आगे। राजसमंद से महिमा कुमारी 2448 वोटों से आगे चल रही हैं। जोधपुर से करण सिंह मामूली अंतर से आगे। अलवर सीट से भूपेंद्र यादव को बढ़त हासिल है।
09:45 AM (IST) • 04 Jun 2024
Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024 Live: इन 6 सीटों पर आगे चल रही है कांग्रेस
चुनाव आयोग के मुताबिक, बीकानेर, झुंझुनू, जयपुर रूरल, जयपुर, अलवर और दौसा सीट से कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है। बीकानेर से गोविंदराम मेघवाल, झुंझुनूं से बृजेंद्र सिंह ओला, जयपुर ग्रामीण से अनिल चोपड़ा, जयपुर से प्रताप सिंह खाचरियावास, अलवर से ललित यादव और दौसा से मुरारी लाल मीणा आगे चल रहे हैं।
09:40 AM (IST) • 04 Jun 2024
Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024 Live: चुनाव आयोग के डेटा में भाजपा से आगे कांग्रेस
चुनाव आयोग ने सुबह 9:10 मिनट पर जो अपडेट दिया है उसके मुताबिक राजस्थान में 6 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है तो भाजपा 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। चुनाव आयोग के मुताबिक अभी तक कुल 11 सीटों के रुझान आए हैं।
09:35 AM (IST) • 04 Jun 2024
Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024 Live: राजस्थान में 13 सीटों पर इंडिया गठबंधन आगे, 9 पर भाजपा
राजस्थान में एनडीए को बड़ा झटका मिलता दिख रहा है। 13 सीटों पर इंडिया गठबंधन आगे है तो भाजपा के उम्मीदवार 9 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।
09:30 AM (IST) • 04 Jun 2024
Rajasthan Lok Sabha Election Result Live: इन सीटों पर भाजपा आगे
Rajasthan Lok Sabha Election Result Live: टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जालोर, उदयपुर, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां सीट पर भाजपा आगे चल रही है।
राजस्थान चुनाव परिणाम 2024 लाइव अपडेट्स: प्रमुख निर्वाचन क्षेत्र
7:00 AM 4 जून 2024
कोटा, जालौर, सीकर, नागौर, चुरू, झुंझुनू, टोंक-सवाईमाधोपुर, बाड़मेर, बांसवाड़ा और जोधपुर जैसी सीटें तीव्र प्रतिस्पर्धा के केंद्र बिंदु बन गई हैं।
राजस्थान चुनाव परिणाम 2024 लाइव अपडेट्स: इन सीटों पर गठबंधन हुआ है
5:00 AM 4 जून 2024
राजस्थान में लगभग 10 सीटों पर तीव्र चुनावी मुकाबले हुए हैं। कांग्रेस ने सीकर में सीपीआई(M) और नागौर में आरएलपी के साथ गठबंधन किया है, जबकि बांसवाड़ा-डूंगरपुर में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) का समर्थन किया है। दूसरी ओर, बीजेपी ने सभी 25 सीटों पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ा है।
राजस्थान चुनाव परिणाम 2024 लाइव अपडेट्स: कांग्रेस 12-13 सीटें जीतने का दावा कर रही है
4:00 AM 4 जून 2024
एग्जिट पोल के परिणामों से प्रेरित होकर, कांग्रेस के राज्य अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने 12 से 13 सीटें जीतने का विश्वास व्यक्त किया है, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का गृह क्षेत्र भरतपुर भी शामिल है।
राजस्थान चुनाव परिणाम 2024 लाइव अपडेट्स: राज्य में वोट गिनने के केंद्र
3:00 AM 4 जून 2024
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने कहा कि वोटों की गिनती 29 निर्धारित केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के तहत की जा रही है।
Check All States Lok Sabha Election 2024 Live Updates
| State | Live Updates | 
|---|---|
| Andhra Pradesh | |
| Arunachal Pradesh | Arunachal Pradesh Lok Sabha Election Results 2024 Live Updates | 
| Assam | |
| Bihar | |
| Chhattisgarh | Chhattisgarh Lok Sabha Election Results 2024 Live Updates Advertisements | 
| Goa | |
| Gujarat | |
| Haryana | |
| Himachal Pradesh | Himachal Pradesh Lok Sabha Election Results 2024 Live Updates | 
| Jharkhand | Jharkhand Lok Sabha Election Results 2024 Live Updates Advertisements | 
| Karnataka | |
| Kerala | |
| Madhya Pradesh | |
| Maharashtra | Maharashtra Lok Sabha Election Results 2024 Live Updates Advertisements | 
| Manipur | |
| Meghalaya | |
| Mizoram | |
| Nagaland | |
| Odisha | |
| Punjab | Punjab Lok Sabha Election Results 2024 Live Updates Advertisements | 
| Sikkim | |
| Tamil Nadu | |
| Telangana | |
| Tripura | |
| Uttar Pradesh | Uttarakhand Lok Sabha Election Results 2024 Live Updates Advertisements | 
| Uttarakhand | |
| West Bengal | 
